खिज़ाँ के मौशम से गुलाब मांग रहा है
फिर अपने लिए कोई अजाब मांग रहा है
जान मांगता तो मैं ज़रा तगाफुल न करता
मगर वोह मुझसे मेरे ख्वाब मांग रहा है
अता कर के मेरी जीस्त को हिज्र की अज़ीयातें
और मुझसे विसाल-ए-रूत का हिसाब मांग रहा है
खताएँ करना ही रहा मशगला इसका
मैं क्या दूँ सिला उससे वोह सवाब मांग रहा है
अपनी समझ में उसकी गुफ्तगू भी नहीं आती
और वोह अनकहे सवालों के जवाब मांग रहा है
मुझको अपने वजूद पे भी दस्तारस नहीं हासिल
और दिल-ए-नादान है महताब मांग रहा है
कोई जिंदगी से घबरा गया इस कदर
कश्ती का मुस्सफिर है और गिरदाब मांग रहा है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment