आप जिनके करीब होते हैं
वोह बडे खुश-नसीब होते हैं
जब तबियत किसी पे आती है
मौत के दिन करीब होते हैं
मुझ से मिलना, फिर आपका मिलना
आप किस को नसीब होते हैं
ज़ुल्म सह कर जो उफ़ नहीं करते
उनके दिल भी अजीब होते हैं
इश्क़ में और कुछ नहीं मिलता
सैकड़ों गम नसीब होते हैं
नूह की कद्र कोई क्या जाने
कहीं ऐसे अदीब होते हैं
Showing posts with label नूह नारवी. Show all posts
Showing posts with label नूह नारवी. Show all posts
Friday, May 22, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)
