याद आऊं तो बस इतनी सी इनायत करना
अपने बदले हुए लहजे की वजहात करना
तुम तो चाहत का शाहकार हुआ करते थे
किस से सीखा है ये उल्फत में मिलावट करना
हम सजाओं के हक़दार बने हैं कब से
तुम ही कह दो के जुर्म है क्या मुहब्बत करना
तेरी फुरक़त में ये आंखें अभी तक नम हैं
कभी आना मेरे अश्कों की जियारत करना
No comments:
Post a Comment