कोई दिन गर जिंदगानी और है
अपने जी में हमने ठानी और है
बारहा देखी हैं इनकी रंजिशें
पर कुछ अब के सर_गिरानी और है
देके ख़त मुँह देखता है नामबर
कुछ तो पैगाम-ए-ज़ुबानी और है
हो चुकीं "ग़ालिब" बलायें सब तमाम
एक मर्ग-ए-नागहानी और है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment