बहुत दिल को कुशादा कर लिया क्या ?
ज़माने भर से वादा कर लिया क्या ?
तो क्या सचमुच जुदाई मुझसे कर ली ?
तो खुद अपने को आधा कर लिया क्या....?
हुनरमंदी से अपने दिल का सफा....
मेरी जान, तुमने सादा कर लिया क्या ?
बहुत नज़दीक आते जा रहे हो....
बिछड़ने का इरादा कर लिया क्या....??
No comments:
Post a Comment