वो दिल ही क्या तेरे मिलाने की जो दुआ न करे
मैं तुझको भूल के जिंदा राहों, खुदा न करे
रहेगा साथ तेरा प्यार ज़िन्दगी बनकर
ये और बात, मेरी ज़िन्दगी वफ़ा न करे
ये ठीक है, नही मरता कोई जुदाई में
खुदा किसी से किसी को मगर जुदा न करे
सुना है उसको मोहब्बत दुआएँ देती है
जो दिल पे चोट तोह खाए मगर गिला न करे
ज़माना देख चुका है, परख चुका है उससे
'क़तील' जान से जाए पर इल्तजा न करे
No comments:
Post a Comment