मेरे दिल की हर इक वफ़ा तू है
मेरी साँसों का सिलसिला तू है
मेरी धड़कन की इंतिहा तू है
जों महकती है वो दुआ तू है
आरज़ू तू है इल्तिजा तू है
मुझसे वाबस्ता है ख़ुशी तेरी
खुद से प्यारी है ज़िन्दगी तेरी
मेरे दिल में है रोशनी तेरी
दिल में रोशन है जों दुआ तू है
आरज़ू तू है इल्तिजा तू है
तेरी हर सांस पे इजारा है
तुझको हर सांस ने पुकारा है
तेरा गम ज़िन्दगी से प्यारा है
इस ज़माने में आसरा तू है
आरज़ू तू है इल्तिजा तू है
तेरा दिल हर घड़ी महकता रहे
तेरा चेहरा सदा दमकता रहे
देखकर तुझको दिल धड़कता रहे
बस दुआओं की इक दुआ तू है
आरज़ू तू है इल्तिजा तू है
प्यार का दिन है आओ प्यार करें
एक - दूजे पे दिल निसार करें
Ref : असरे-क़लम
No comments:
Post a Comment