पहले कुछ देर चरागों में नज़र आता है
वोह चेहरा मेरी आंखों में नज़र आता है
इक ज़माना हुआ बिछडे उससे लेकिन अब भी
रह चलते हुए लोगों में नज़र आता है
तितलियाँ वरना कहाँ ढूंढती उसको जा कर
उसका एहसान है के फूलों में नज़र आता है
दिल भी साथ उसके धड़कता हो ज़रूरी तो नही
हाथ जिसका मेरे हाथों में नज़र आता है
यह जो बदती ही चली जाती है अन्दर की घुटन
ऐसा माहोल तो बागों में नज़र आता है
जाने क्या है के सुमंदर ही सुमंदर हर सू
पिछले कुछ रोज़ से ख्वाबों में नज़र आता है
मुझको आगोश में ले लेती है तन्हाई 'हसन'
चाँद जब पेड़ की बाहों में नज़र आता है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment