अपनी मर्ज़ी से जुदा तू भी नही मैं भी नही
शायद अब के बेवफा तू भी नहीं मैं भी नही
देखना हम एक दिन गर्द-ए-सफर हो जायेंगे
रास्तों से आशना तू भी नही मैं भी नही
गर्दिश-ए-हालात से बस कट गए हैं रास्ते
काबिल-ए-कैद-ओ-सज़ा तू भी नहीं मैं भी नही
क्या ख़बर थी इस कदर न-आशना हो जायेंगे
आज कल पहचानता तू भी नही मैं भी नही
फासलों से भी गुज़रना फिर ज़रा सा देखना
ऐसा लगता है ख़फा तू भी नही मैं भी नही
एक-दूजे की बहुत तारीफ़ करना जाबजा
मान ले दिल का बुरा तू भी नही मैं भी नही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment