तुम्हें याद कर ले तो सबर हार जाते है
हिजर के मुसाफिर अपना सफर हार जाते है
थोडी दूर तक तेरी तमन्ना ले के चलते है
उससे आगे फिर अपने मुक़द्दर हार जाते है
हाय वो हुस्न की चमक, और देख रही हु
इसी शौंक में दीवाने, नज़र हार जाते है
पहली मुलाक़ात में सच वो मेरे हो गए थे
लेकिन तेज़ दोड़ने वाले अक्सर हार जाते है
तमाम उम्र चाह कर भी आज तुम से दूर हु
रात सारी जाग कर हम, सहर हार जाते है
अचानक साथ छोड़ कर बे-बस कर गए ऐसे
उड़ान में जैसे परिंदे, पर हार जाते है
अपनी मोहब्बत में दिल को थोड़ा खुला रखना
तंग दरीचों वाले लोग, आख़िर हार जाते है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment