रफ्ता रफ्ता वो मेरी हस्ती का सामाँ हो गए
पहले जान फिर जान-ए-जाँ, फिर जान-ऐ-जाना हो गए
दिन_बा_दिन बदने लगी उस हुस्न की रानाईआं
पहले गुल फिर गुल_बदन फिर गुल बदामाँ हो गए
आप तो नज़दीक से नज़दीक_तर आते गए
पहले दिल फिर दिलरुबा फिर दिल के मेहमान हो गए
Thursday, June 4, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment