रात जागा हूँ तो सोचा क्या है
अब मेरी सोच में रखा क्या है
सफर-ए-इश्क में सरमाये-जाँ(basis of life)
दिल धड़कने के इलावा क्या है
इस मुहबत के तकाजे(duties) क्या हैं
ये हमेशा का बिछड़ना क्या है
वो जो करता है वफ़ा के वादे
अभी उस शख्स ने देखा क्या है
"क़ैस" ये सोच रहा हूँ कब से
मेरे घर में मेरा अपना क्या है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment