पानी में आँख भर कर लाया जा सकता है
अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है
एक मोहब्बत और वोह भी नाकाम मोहब्बत
लेकिन इस से काम चलाया जा सकता है
दिल पर पानी पीने आती है उमीदें
इस चश्मे में ज़हर मिलाया जा सकता है
मुझ गुमनाम से पूछते हैं फरहाद-ओ-मजनू
इश्क में कितना नाम कमाया जा सकता है
यह महताब ये रात की पेशानी की घाव
ऐसा ज़ख्म तो दिल पे खाया जा सकता है
फटा पुराना ख्वाब है मेरा फिर भी "फ़रज़"
इस में अपना आप छुपाया जा सकता है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment