तू नहीं तोह जिंदगी में और क्या रह जाएगा
दूर तक तनहाइयों का सिलसिला रह जाएगा
कीजिये क्या गुफ्तगू क्या उंनसे मिल कर सोचिये
दिल-शिकस्ता ख्वाहिशों का ज़ायीका रह जाएगा
दर्द की सारी तहे और सारे गुज़रे हादसे
सब धुवाँ हो जायेंगे एक वाकिया रह जाएगा
ये भी होगा वो मुझे दिल से भुला देगा मगर
यूँ भी होगा ख़ुद उस में एक खला रह जाएगा
दयार-ऐ-इनकार के इकरार की सरगोशियाँ
ये अगर टूटे कभी तोह फासला रह जाएगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment