हज़ार ग़म थे मेरी जिंदगी अकेली थी
खुशी जहाँ की मेरे वास्ते पहले थी
वो आज बच के निकलते हैं मेरे साए से
के मैंने जिनके लिए ग़म की धुप झेली थी
जुदा हुई न कभी मुझसे गर्दिश-ऐ-दौरान
मेरी हयात की बचपन से ये सहेली थी
चढा रहे हैं वो ही आज आस्तीन मुझ पर
के जिनकी पीठ पे कल तक मेरी हथेली थी
अब उनकी कब्र पे जलता नहीं दिया कोई
के जिनकी दहर में रोशन बोहत हवेली थी
वो झुक के फिर मेरी तुर्बत पे कर रहे हैं सलाम
इसी अदा ने तोह 'माहिर' की जान ले ली थी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment