किस्से हैं खामोशी में निहाँ और तरह के
होतें हैं ग़म-ऐ-दिल के बयाँ और तरह के
थी और ही कुछ बात के था ग़म भी गवारा
हालत हैं अब दर पेयी जन और तरह के
ऐ रह रो-ऐ-रहे वफ़ा देख के चलना
इस रह में हैं सन-ऐ-गराँ और तरह के
खटका है जुदाई के न मिलने की तमन्ना
दिल को है मेरे वहम-ओ-गुमां और तरह के
दुनिया को नही ताब मेरे दर्द की या रब
दे मुझको असलीब-एफ़ूक़न और तरह के
हस्ती का भरम खोल दिए एक नज़र ने
अब अपनी नज़र में हैं जहाँ और तरह के
लश्कर है न परचम है न दौलत है न सरवत
हैं खाक़ नशीनों के निशान और तरह के
मरता नही अब कोई किसी के लिए नासिर
थे अपने ज़माने के जवान और तरह के
Friday, May 29, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment