मुझसे मिलने के वो करता था बहाने कितने
अब गुजारेगा मेरे साथ ज़माने कितने
मैं गिरा था तोह बहुत लोग रुके थे लेकिन
सोचता हूँ मुझे आए थे उठाने कितने
जिस तरह मैंने तुझे अपना बना रखा था
सोचते होंगे यही बात न जाने कितने
तुम नया ज़ख्म लगाओ तुम्हें इस से क्या
भरने वाले है अभी ज़ख्म पुराने कितने
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment