राह आसन हो गयी होगी
जान पहचान हो गयी होगी
मौत से तेरे दर्दमंदों की
मुस्किल आसान हो गयी होगी
फिर पलट कर निगाह नही आयी
तुम पे कुर्बान हो गयी होगी
तेरी जुल्फों को छेड़ती थी सबा
खुद परेशान हो गयी होगी
उनसे भी छीन लोगे याद अपनी
जिनका ईमान हो गयी होगी
मरने वालों पे सैफ हैरत क्या
मौत आसान हो गयी होगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment