ये कैसी कशमकश में जिंदगी है
खेल होगा तुम्हारा मेरी तो बंदगी है
तेरी आंखें तेरा चेहरा तेरी आवाज़ हर पल
खुदा जाने ये कैसी बेखुदी है
उड़ी रंगत जुबाँ खामोश लब सूखे हुए हर दम
तुम्ही बोलो ये क्या दीवानगी है
जलाकर आशियाँ हमने उजाला दे दिया उनको
मेरी दुनिया में बस अब तीरगी है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment