भूल कर भी भुला नही सकते
और हम तुझको पा नही सकते,
ख़ुद पे इल्जाम धर लिया हम ने
तुझ पे तोहमत लगा नही सकते
दिल पे लिखा है यूँ तेरा नाम
चाह कर भी मिटा नही सकते,
उसने दुनिया भुला कर रख दी है
हम तो लब भी हिला नही सकते
भूल जाते हैं रोज़ वोह यह कह कर
हम तुम को भुला नही सकते
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment