खफा खफा से
लगते हो
जुदा जुदा से
लगते हो
कहा ये एक
पुजारी ने
खुदा खुदा से
लगते हो!
रखो जो सर पर
ओढनी!
हया हया से
लगते हो!
मिलो जो मुसकुरा के तुम
अदा अदा से
लगते हो!
ये दिल है
एक चमन
और तुम
सबा सबा से लगते हो
नहीं हो बेवफा मगर
ज़रा ज़रा से
लगते हो!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment