उस ने फिर मेरा हाल पुछा है
कितना मुश्किल सवाल पुछा है
हिचकियों का अजब लहजा था
बात को टाळ टाळ पूछा है
तुम मुझे छोड़ तो ना जाओगे
वास्ते डाळ डाळ पुछा है
आंसुओं की जुबां में उसने
जितना पुछा है कमाल पुछा है
क्या कभी मिल सकेंगे हम दोनों
मुझसे मेरा ख्याल पुछा है....!!!!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment