Monday, June 1, 2009

unknown

सुबह की आज जो रंगत है वो पहले तो न थी
क्या ख़बर आज खिरमन सर-ए-गुलज़ार है कौन
शाम गुलज़ार हुई जाती है देखो तो सही
ये जो निकला है लिए मशाल-ए-रुखसार, है कौन
रात महकी हुई आई है कहीं से पूछो
आज बिखराये हुए जुल्फ-ए-तरहदार है कौन
फिर दर-ए-दिल पे देने लगा है कोई दस्तक
जाने फिर दिल-ए-वहशी का तलबगार है कौन

No comments:

Post a Comment