इस इब्तदा की सलीक से इन्तहा करते
वो एक बार मिले थे तो फिर मिला करते
किवाड़ अगरचे मुक्फल थे इस हवेली के
मगर फकीर गुज़रते रहे सदा करते
तुझे नही है अभी फुर्सत-ए-करम न सही
थके नहीं हैं मेरे हाथ भी दुआ करते
तेरी जफा का फलक से न तज़करा छेड़ा
हुनर की बात किसी कम हुनर से क्या करते
हमें करीना-ए-रंजिश कहाँ मय्यसर है
हम अपने बस में जो होते, तेरा गिला करते
उन्हें शिकायत बे_राबती-ए-सुखन थी मगर
झिझक रहा था मैं इज़हार-ए-मुद्दा करते
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment