Friday, June 5, 2009

unknown

आदमी आदमी से मिलता है
दिल मगर कम किसी से मिलता है
भूल जाता हूँ मैं सितम उसके
वोह कुछ इस सादगी से मिलता है
मिल के भी जो कभी नही मिलता
टूट कर दिल उसी से मिलता है
आज क्या बात है के फूलों का
रंग तेरी हँसी से मिलता है
सिलसिला फितना-ए-क़यामत का
तेरी खुश-कामती से मिलता है
कारोबार-ए-जहाँ संवारते हैं
होश जब बे_खुदी से मिलता है

No comments:

Post a Comment