Thursday, June 4, 2009

unknown

दस्तूर इबादत का दुनिया से निराला हो
इक हाथ में माला हो इक हाथ में प्याला हो
पूजेंगे सलीके से अंदाज़ मगर अपना हो
याद-ए-खुदा दिल में साकी ने संभाला हो
मस्ती भी ताक़द्दुस भी एक साथ चले दोनों
इक सिमत हो मैखाना इक सिमत शिवाला हो
मस्जिद की तरफ़ से तू जाना कभी साकी
जाहिद भी कभी तेरा चाहनेवाला हो
वो डूब के मर जाएँ न मदिरा की सुराही में
माशूक ने गर दिल की महफिल से निकला हो

No comments:

Post a Comment