इक जैसी लगती है चूडियाँ और लड़कियां
टूटती हैं और हँसती हैं चूडियाँ और लड़कियां
नाज़ की इन्तहा है एक ज़रा सी ठेस से
टूट कर बिखरती हैं चूडियाँ और लड़कियां
जिंदगी की धडकनों को एक रिद्हम सा देती हैं
जीस्त को सजाती हैं चूडियाँ और लड़कियां
प्यार की रुतों पर भी क्या निखर आता है
बे-वजह खनकती हैं चूडियाँ और लड़कियां
अपने दुखों को दिल के साथ रख कर भूल जाती हैं
किस क़दत चमकती हैं चूडियाँ और लड़कियां
एक जैसी लगती हैं चूडियाँ और लड़कियां .....!!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment