पूछ लो तुम भी इस ज़माने से
प्यार छुपता नहीं छुपाने से
पास आते हो छुते हो, बात करते हो
कभी मतलब से कभी बहने से
प्यार दिल में है तो लाओ ज़ुबाँ पे
आग भड़कती है इस कदर बुझाने से
तुम्हें न पाना शायद बेहतर है
पा के फिर से तुम्हें गंवाने से
क्या सुनायें किसी को राज़-ए-दिल
दर्द सिर्फ़ बढ़ता ही है सुनाने से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment