आँखों में खुमार आज भी है
वो आयेंगे एक ना एक दिन
दिल को यें गुमान आज भी है ..
दिल-ओ-जां से चाहते हैं उनको
काश, यें खबर उनको आज भी हो ...
वो मिलेंगे कहीं-ना-कहीं
दिल को यें आस आज भी है ...
दिन तो गुज़र जाता है जैसे तैसे
मगर रातों में तन्हाई आज भी है ...
वो नहीं उनकी यादें ही सही
दिल को उनकी जुस्तजू मगर आज भी है ...
वो आयेंगे दिल चीख चीख के कहता है
मगर वो ना आये तो कया होगा
दिल को यें ख्याल आज भी है ...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment