मेरी रूह जैसे कुचल गया
कोई शख्स ऐसे बदल गया
ये किस का हर्फ़-ए-दुआ रहा
के मैं गिरते गिरते संभल गया
तेरी याद जब आने लगी
मेरा दर्द जैसे बेहाल गया
मेरी किस्मतों का काफिला
किसी और जानिब निकल गया
तुम्हें देखते हैं बे_सबब
कोई ख्वाब मेरा मचल गया
मेरा पत्थरों सा गरूर था
मगर तेरे आगे पिघल गया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment