कुछ इस तरह से वो महफिल में बेनकाब आए
निकल के जैसे घटाओं से महताब आए
वो चाहे करें सारे ज़माने से परदा
हमारे सामने जब आए बेनकाब आए
बहकी बहकी सी वो ऑंखें, वो मस्त मस्त कदम
कोई पिए हुए जिस तरह से शराब आए
मैं उससे अर्ज़-ए-तमन्ना करूँ तोह कैसे करूँ
ज़रा सी ज़ुम्बिशें लब में जिन्हें हिजाब आए
निशात वक्त की आवाज़ सुन रहा हूँ मैं
अजब नहीं की बोहत जल्द इंक़लाब आए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment