दिखायी दिये यूँ कि बेखुद किया
हमें आप से भी जुदा कर चले
जबीं सजदा करते ही करते गयी
हक-ए-बंदगी हम अदा कर चले
परस्तिश की यां तै कि ऐ ! बुत तुझे
नज़र में सबों कि खुदा कर चले
बहुत आरजू थी गली कि तेरी
सो यां से लहू में नहा कर चले
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment