साहिल,रेत,समन्दर,लहरें,बस्ती,
जंगल,सहरा,खुशबू
मौसम,फूल, दरीचे, बदल, सूरज, चाँद, सितारे
आज यह सब कुछ नाम तुम्हारे
ख्वाब की बातें,याद के किस्से
सोच के पहलु
नींद के लम्हे
दर्द के आंसू, चाँद के नग्मे
उड़ते वक्त के बहते धारे
आज यह सब कुछ नाम तुम्हारे
रूह की आहात, जिस्म की जुम्बिश
खून की गर्दिश,
साँस की लर्जिश
आँख का पानी
चाहत के उन्वान यह सारे
आज यह सब कुछ नाम तुम्हारे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment