असर उसको ज़रा नहीं होता
रंज राहत फ़ज़ा नहीं होता
बेवफ़ा कहने की शिकायत है
तो भी वादा वफ़ा नहीं होता
तुम हमारे किसी तरह न हुए
वर्ना दुनिया में कया नहीं होता
उस ने कया जाने कया किया लेकर
दिल किसी काम का नहीं होता
नारसाई से दम रुके तो रुके
मैं किसी से ख़फा नहीं होता
तुम मेरे पास होते तो गोया
जब कोई दूसरा नहीं होता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment