तमन्ना का सर यूं उतारा गया
हर एक बीच रस्ते में मारा गया
मैं किस किस की आवाज़ पर दौड़ता
मुझे चौ-तरफ से पुकारा गया
वहां ज़ख्म पर बात ही कब हुई
फ़क़त आंसुओं को शुमारा गया
हवस थी उसे मेरी हर चीज़ की
मगर मुझसे सब कुछ न हारा गया
Friday, May 22, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment