न रवा कहिये, न सज़ा कहिये
कहिये कहिये, मुझे बुरा कहिये
दिल में रखने की बात है ग़म-ऐ-इश्क
इसको हरगिज़ न बरमला कहिये
वे मुझे क़त्ल करके कह्ते हैं
मानता ही न था ये, क्या कहिये
आ गई आप को मसीहाई
मरने वालो को मरहबा कहिये
होश उड़ने लगे रकीबों के
"दाग" को और बेवफा कहिये
Friday, May 29, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment