Sunday, May 10, 2009

adeem ki shayyiri

उसने कहा के हम भी खरीदार हो गए
तो बिकने को सारे लोग ही तैयार हो गए
उसने कहा के एक वफ़ादार चाहिए
सारे जहाँ के लोग वफ़ादार हो गए
उसने कहा के कोई गुनाहगार है यहाँ
जो पार्साँ थे वो भी गुनाहगार हो गए
उसने कहा के आजिज़-ए-मिस्कीन[troubled] है कोई
सब लोग गर्द-ए-कुच्चा-ओ-बाज़ार हो गए
उसने कहा के काश कोई जंगजू[fighter] मिले
आपसे में ही यार, बर्सर-ए-पैकार[engaged in battle] हो गए
उसने कहा "अदीम" मेरा हाथ थामना
चारों तरफ से हाथ नमूदार हो गए

No comments:

Post a Comment